गर्मी से बचाव के लिए मुख्य मार्गों पर रखवाए ठण्डे पानी के कैम्पर
श्रीगंगानगर नगर परिषद प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए आमजन और राहगीरों को राहत देने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर पीने के ठण्डे पानी की व्यवस्था करवाई गई।
कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के पास इस रोड से गुजरने वाले राहगीरों और कलक्ट्रेट आने वाले आमजन के लिए टेंट लगाकर करीब बीस ठण्डे पानी के कैम्पर रखवाए गए हैं। इसके अलावा गौशाला मार्ग पर सुखाडिय़ा सर्किल के पास गौशाला के नजदीक, पदमपुर मार्ग पर केन्द्रीय बस स्टैण्ड के बाहर ठण्डे पानी के कैम्पर रखवाए गए हैं।

No comments