विधायक बिहाणी ने सड़क व ओपन जिम का लोकार्पण किया
श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी ने पुरानी आबादी क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तथा मॉडल टाउन के विभिन्न पार्कों में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर आभार जताया।
पुरानी आबादी में चुघ नर्सिंग होम से बनवारी लाल गोस्वामी के मकान तक सड़क और नाली निर्माण पर करीब 7.30 लाख रुपए खर्च हुए हैं, जबकि विभिन्न पार्कों में लगाए गए ओपन जिम पर लगभग 13 लाख रुपए की लागत आई है। कार्यक्रम में जगदीश घोड़ेला, अमित चलाना, डॉ. मोनिका चुघ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments