Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि


श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई धान मंडी में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मृदुल कामरा ने की।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया। सांसद कुलदीप इंदौरा और पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए राजीव गांधी के जीवन और देशहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। 

No comments