Breaking News

भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की अपील


श्रीगंगानगर जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने खासकर बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं तथा शुगर-बीपी मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी अस्पतालों में शुद्ध पेयजल, ओआरएस, ड्रिपसेट और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लू-तापघात के दौरान सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढऩा और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत छायादार स्थान पर ले जाकर ठंडे पेय पदार्थ व ओआरएस देना चाहिए तथा जरूरत पडऩे पर अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

No comments