Breaking News

सूने मकान से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी


हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव छानीबड़ी में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग धर्मपाल जाट ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरी पत्नी वेद कौर अपने पुत्र के पास श्रीगंगानगर आये हुए थे। पड़ौसी की सूचना पर मैं मेरे घर पहुंचा, तो सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। 

No comments