Breaking News

श्रीरामशरणम् मंदिर में 11 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ शुरू


श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीरामशरणम् मंदिर में गुरुवार से 11 दिवसीय रामायण ज्ञान यज्ञ एवं श्रीरामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्रीरामशरणम् के संस्थापक स्वामी सत्यानंद महाराज को प्रभु श्रीराम के साक्षात्कार के 101 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का डिजिटल उद्घाटन गुरुवर श्री कृष्ण जी महाराज ने किया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक संगीतमय रामायण पाठ में भाग लिया। पहले दिन बालकांड के प्रसंगों का गायन किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि 30 मई तक प्रतिदिन सुबह 6 से 8:15 बजे तक रामायण पाठ होगा।

No comments