अपना घर आश्रम में विद्यार्थियों ने सीखे सेवा के संस्कार
श्रीगंगानगर में अपना घर आश्रम पठानवाला में केन्द्रीय विद्यालय और आर्मी स्कूल के कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने सामाजिक कार्य प्रशिक्षण के तहत दौरा कर सेवा गतिविधियों में भाग लिया।
शिक्षक प्रेम कुमार और पंकज शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों के साथ समय बिताया तथा प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर सेवा कार्य किया। इस दौरान बच्चों ने प्रभुजनों का कुशलक्षेम पूछकर उनसे बातचीत भी की।

No comments