रविन्द्र पथ पर कचरा फैला, दुकानदार व राहगीर परेशान
श्रीगंगानगर में रविन्द्र पथ पर पिछले दिनों नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे नाले की सफाई करवाई गई थी, जिसका कचरा अभी तक नहीं उठाया गया है।
रविन्द्र पथ स्थित भगत सिंह चौक से लेकर बीरबल चौक तक सड़क पर कचरा फैलने के कारण दुकानदारों, राहगीरों और इस रोड से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी काा सामना करना पड़ रहा है। रविन्द्र पथ के दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र कचरा उठवाने की मांग की है।

No comments