Breaking News

स्वस्थ शरीर और तनावमुक्त जीवन के लिए योग-प्राणायाम क्लास शुरू


श्रीगंगानगर में सेवानिवृत सहायक निदेशक मदन जोशी की ओर से शहर के अग्रसेन नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में स्वस्थ शरीर और तनावमुक्त मन के उद्देश्य से प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम क्लास शुरू की गई है।
यह क्लास प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के महिलाएं, पुरुष, बच्चे भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं। मदन जोशी ने बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। 

No comments