Breaking News

टोचन करके 19 वर्ष पुरानी कार चोरी


सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 5/7 में घर के बाहर खड़ी मारूति कार को चोरी कर लिया गया। अज्ञात चोर, इस कार को अन्य वाहन से टोचन करके ले गये। कार 19 वर्ष पुरानी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय गौरीशंकर ने रिपोर्ट दी कि मेरे भतीजे ओमप्रकाश मोची के नाम से मारूति कार थी, जो घर के बाहर खड़ी थी। 17 मई को कार खड़ी थी, अगले दिन सुबह देखा तो कार नहीं थी।  आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें अज्ञात चोर एक वाहन से हमारी कार को टोचन करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मैंने सादुलशहर से निकलने वाले रास्तों पर आठ किलोमीटर तक कार की तलाश की, लेकिन कार नहीं मिली।

No comments