श्रीगंगानगर में गेहूं महंगा होने से आटा व्यवसाय संकट में
श्रीगंगानगर में इन दिनों आटा व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि अप्रैल, मई और जून माह तो बिल्कुल फ्लॉप सा होता नजर आ रहा है। छोटे फ्लोर मिल्स का तो बुरा हाल है। इसका मुख्य कारण राजस्थान सरकार की ओर से किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए दिया जाने वाला 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस है। इससे गेहूं का भाव 2735 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। वहीं पंजाब और हरियाणा में गेहूं का सरकारी भाव 2585 रुपए प्रति क्विंटल है।
वहीं इस बार रसद विभाग ने राशन डिपो पर 3-3 माह का गेहूं एक साथ बंाट दिया। इससे भी व्यवसाय मंदा हो गया। क्योंकि बाजार में आटे की बिक्री न के बराबर हो गई। इस स्थिति में उन्हें 3050 से 3250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से आटा बेचना पड़ रहा है।

No comments