Breaking News

जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं


श्रीगंगानगर जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में किया गया। 
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध रूप से लंबित प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने आमजन की परिवेदनाएं और जनसमस्याएं सुनी तथा परिवादियों द्वारा दिए गए परिवाद की सुनवाई करते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।  जनसुनवाई में दोपहर तक एक सौ से अधिक प्रकरण आए। 

No comments