जेकेएम माइनर में आया कटाव, जल योजनाओं में नहीं हुआ पानी का भंडारण
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ शाखा द्वितीय की जेकेएम माइनर आज अल सुबह आरडी 15-16 बाजूवाला के पास टूट गई। इससे क्षेत्र की जल योजनाओं में पानी का भंडारण नहीं हो सका। इस माइनर में बुधवार रात 11 बजे पेयजल भंडारण के लिए पानी छोड़ा गया था। बुधवार रात करीब 2 बजे नहर ओवरफ्लो हो गई। रात को नहर की निगरानी कर रहे मजदूरों को नहर के ओवरफ्लो होने का पता चला तो उन्होंने जेेकेएम माइनर के जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष सत्यनारायण गोदारा को सूचना दी। इसके बाद सत्यनारायण गोदारा किसानों को लेकर नहर पर पहुंचे। किसानों ने नहर में लगी डाफ को हटाने का प्रयास किया, मगर पानी का दबाव ज्यादा होने के कारण नहर टूट गई। इसके बाद पानी की आपूर्ति बंद करवाई गई।

No comments