गौशाला जा रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन लूटी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह गौशाला जा रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन लूट ली गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अशोक हिसारियां ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां 80 वर्षीय इन्द्रावती अग्रवाल सुबह पांच बजे गौशाला जा रही थी। मेरी मां सुभाषचन्द्र चौक नटराज स्वीट्स के पास पहुंची, तो बाइक सवार दो युवक आये। इन युवकों ने धक्का देकर मेरी मां को नीचे गिरा दिया और गले में पहनी सोने की चैन छीन कर भाग गये। आसपास कई दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है।

No comments