Breaking News

रसिया पहुंचे युवकों को मीट काटने में लगा दिया


श्रीगंगानगर के दो युवक अपने उज्जवल भविष्य के लिए एक एजेंट के जरिए रसिया काम करने पहुंच गये, लेकिन उनके पांव के नीचे से उस समय जमीन खिसक गई, जब उन्हें वहां पशुओं का मीट काटने के काम में लगा दिया। इस काम को करने से इंकार किया तो माइंस 30 डिग्री में बर्फ उठाने के काम में लगा दिया। बड़ी मुश्किल से  दोनों युवक वापिस भारत लौटे। यह दर्द दोनों युवकों ने सदर पुलिस थाना में दर्ज करवाये मुकदमे में बयान किया है। 
पुलिस के अनुसार अर्जुन कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह लबाना व चक 32 एच निवासी कुलवीर सिंह ने एसपी को परिवाद देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों ने मुकदमे में बताया कि रिद्धी-सिद्धी प्रथम पीबीआर मॉल के पीछे रहने वाले एजेंट कपिल बंसल को दो लाख 92 हजार रुपए नगद व तीन लाख 25 हजार रुपए का चैक दिया। 

No comments