Breaking News

बूंदी में 1 हजार लोगों से करोड़ों की ठगी:कंसलटेंसी कंपनी ने डेली डिपॉजिट स्कीम के तहत पैसे ऐंठे


बूंदी शहर में एक कंसलटेंसी कंपनी द्वारा डेली डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  पीडि़तों ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है और एसपी से मिलकर अपनी जमा राशि वापस दिलाने तथा आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
जानकारी अनुसार शहर में एक कंसलटेंसी कम्पनी द्वारा डीडीएस अकाउंट पासबुक के माध्यम से प्रतिदिन धनराशि जमा करवाने के लिए प्रेरित किया तथा 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आश्वासन दिया गया। वर्तमान में उनका कार्यालय बंद है, मोबाइल नंबर बंद/स्विच ऑफ है। 

No comments