Breaking News

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का सामान जला


उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे में देर शाम एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के करीब 5 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आसपास फायरस्टेशन नहीं होने से दमकल काफी देर से पहुंची। डूंगरपुर और उदयपुर से दमकलों को बुलाया गया। गोदाम के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि इस आग से करीब 50 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। 
घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद डूंगरपुर से 1 दमकल पहुंची, लेकिन तब तक आग ज्यादा फैल चुकी थी। एक गाड़ी उसे काबू करने में नाकाम साबित हुई। उदयपुर से दूसरी दमकल को पहुंचने में 3 घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

No comments