Breaking News

सांचौर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बस और बोलेरो की टक्कर में 13 घायल


जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में धानेरा-सांचौर हाईवे पर एक निजी बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. यह हादसा सुबह करीब 8:30 बजे पीरो की जाल के पास हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं. एक घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सांचौर अस्पताल पहुँचाया.

No comments