Breaking News

ईरान वार्ता के बीच 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' कुछ समय के लिए रोका गया : ट्रंप


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। यह अमेरिका के नेतृत्व में चलाया जा रहा वह अभियान है, जिसके तहत होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही कराई जा रही थी। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत में प्रगति और पाकिस्तान समेत कई देशों के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अमेरिका को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही ईरान के प्रतिनिधियों के साथ समझौते को लेकर अच्छी प्रगति हुई है। 

No comments