Breaking News

बैंकॉक से लाई 22 करोड़ की कोकीन के साथ महिला अरेस्ट


राजस्थान की राजधानी जयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई एक विदेशी महिला को भारी मात्रा में कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई एक पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है.
महिला के पास से कुल 4 किलो 556 ग्राम शुद्ध कोकीन बरामद हुई. जब्त की गई इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी जा रही है. 

No comments