Breaking News

बीकानेर कलेक्ट्रेट को मिली धमकी: कलेक्ट्रेट खाली कराया


बीकानेर कलेक्ट्रेट ऑफिस को एक बार फिर से धमकी मिली है। बुधवार को आए एक ई-मेल में 16 बम ऑफिस में रखने का दावा किया गया।
इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया। इसके साथ ही कर्मचारियों को बाहर निकाल कर तलाशी शुरू कर दी है।  सुबह जैसे ही इस धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिली एसपी मृदुल कच्छावा भी कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। इसके साथ ही अन्य अधिकारी और रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची।

No comments