Breaking News

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल


रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र में चक 11 पीएस के निकट गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। 
पुलिस के अनुसार हादसे में 20 पीएस निवासी रामलुभाया रामदासिया घायल हो गया। उसकी पत्नी मनप्रीत कौर ने रिपोर्ट दी कि गाड़ी चालक दलीप नायक निवासी 21 पीएस  ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए मेरे पति की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मेरा पति घायल हो गया।

No comments