Breaking News

सूने घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ कस्बे के पे्रमनगर में स्थित सूने मकान से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 4 पे्रमनगर में रहने वाले जमनाराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने परिवार सहित चक 13 एमडी घड़साना गया हुआ था। शाम चार बजे वापिस घर लौटा, तो कमरे व पेटी का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। घर संभाला तो पता चला कि पेटी में रखी एक तोला सोन की बाली, आधे तोला सोने का लॉकेट, 25 तोला चांदी की पाजेब, 85 हजार रुपए की नगदी व खुल्ले 2600 रुपए गायब थे। 

No comments