गोल बाजार के अम्बेडकर चौक से नोजल व पानी की मोटर चोरी
श्रीगंगानगर शहर के मुख्य गोल बाजार में स्थित अम्बेडकर चौक के फव्वारे की नोजल व पानी प्रेशर बनाने वाली मोटर को सोमवार रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।
इस घटना का आज मंगलवार सुबह पता चलने पर वहां लोग इक_ा हो गए। अम्बेडकर चौक पर फव्वारे की नोजल व मोटर चोरी होने की सूचना मिलने पर दलित एक्शन कमेटी के लोग पहुंचे और इस घटना पर रोष जताया। इसके पश्चात उन्होंने नगर परिषद के सहायक अभियंता सुमित माथुर को अम्बेडकर चौक से चोरी की घटना की सूचना दी।

No comments