कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का स्कूलों में मेगा अवेयरनेस सेमीनार
श्रीगंगानगर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एंटी रोमियो स्क्वायड ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से छात्राओं के लिए मेगा अवेयरनेस व सेफ्टी सेमीनार का आयोजन श्री गुरुनानक बालिका सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बालिका विद्यालय नंबर 4 और स्पेंगल इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर अधिवक्ता रोहिताश यादव, अमन और निशा ने छात्राओं को महिला अधिकार, नि:शुल्क विधिक सहायता और कानून द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के प्रभारी सुखदेव सिंह ने डिजिटल युग में साइबर खतरों पर जोर देते हुए कहा कि मोबाइल अब सिर्फ सुविधा नहीं, जिम्मेदारी भी है।

No comments