रोटरी क्लब 'रॉयलÓ की ऑफिशियल डीजी विजिट
श्रीगंगानगर में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. भूपेश मेहता ने रोटरी क्लब श्रीगंगानगर 'रॉयलÓ की वार्षिक ऑफिशियल विजिट की। कार्यक्रम सुखाडिय़ा सर्किल स्थित एक होटल में आयोजित हुआ, जिसमें क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई।
सचिव सुभाष झटवाल ने वर्ष 2025-26 में किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीजी भूपेश मेहता ने क्लब को डिस्ट्रिक्ट का मॉडल क्लब बताते हुए पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन के लिए कई सदस्यों ने आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

No comments