श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया
श्रीगंगानगर राजकीय जिला चिकित्सालय में मंगलवार को राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन एवं राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, डीसी डॉ. फौजदार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
पीएमओ डॉ. बराड़ ने नर्सिंग कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। वहीं नर्सिंग संगठनों के पदाधिकारियों ने नर्सिंग पेशे की गरिमा और सेवा भावना पर प्रकाश डाला।

No comments