Breaking News

आईजीएनपी में दोपहर को पानी हुआ 250 क्यूसेक, धीरे-धीरे बढ़ेगी मात्रा


इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 45 दिन का क्लोजर खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर को पानी की मात्रा बढ़ाकर 250 क्यूसेक कर दी गई है। सोमवार को सुबह 10 बजे हरिके बैराज से100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।  अब धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाई जा रही है। इस पानी से अभी  पंजाब क्षेत्र में पोंड मेंटेन किया जा रहा है। 
 जल संसाधन विभाग के एसई रामकिशन के अनुसार विभाग की ओर से आईजीएनपी में 10 हजार 300 क्यूसेक पानी का इंडेंट भेजा गया है। क्लोजर की वजह से नहर पूरी खाली होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एक साथ बड़ी मात्रा में पानी छोडऩा संभव नहीं है। इसलिए धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाई जा रही है।

No comments