ट्रेक्टर-ट्रॉली के पीछे भिड़ी बाइक, चालक की मौत
हनुमानगढ़ के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र में चंदूरवाली मार्ग पर आगे चल रही ट्रेक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी, सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रमेशचन्द्र ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी वार्ड नम्बर 3 चन्दूरवाली के रूप में हुई। मृतक के भाई हरजीत सिंह की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

No comments