हजारों की नगदी सहित जुआरी दबोचे
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस ने गांव जाखड़ावाली में ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई चैनदान ने गांव जाखड़ावाली निवासी मामराज कुम्हार पुत्र गणेशाराम, गांव 28 एनडीआर निवासी 62 वर्षीय भोलाराम बाजीगर व गांव जाखड़ावाली निवासी 37 वर्षीय चंदूराम उर्फ चन्द्रभान नाथ को जुआ खेलते गिरफ्तार करके इनके कब्जा से 17 हजार 40 रुपए की नगदी बरामद की।

No comments