मारपीट करके घर से तीन लाख रुपए चुराये
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव सतजंडा में स्थित एक घर में धुस कर एक व्यक्ति से मारपीट करके तीन लाख रुपए चोरी कर लिये गये। हमलावरों ने युवक को अधमरा कर दिया था। श्रीगंगानगर में कई दिनों तक उपचार लेने के बाद पीडि़त ने मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय पीडि़त देशराज बावरी ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने घर में था। इसी दौरान हंसराज, राजाराम पुत्र रूपाराम बावरी निवासी सतजंडा व दो-तीन अज्ञात व्यक्ति मेरे घर में घुस गये। हमलावरों ने मुझसे रुपए मांगे और गाली गलौच की। मैंने अपनी जमीन बेची थी, जिसके तीन लाख रुपए घर में पड़े थे।

No comments