Breaking News

देशी शराब से लदी मारूति कार खड्डे में गिरी


हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में 7 जेडीडब्ल्यू के निकट खड्डे में गिरी मारूति कार से देशी शराब के कॉर्टून बरामद हुए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हवलदार राजेन्द्र ने मुखबिर की इतला पर निर्माणाधीन बाइपास पर 7 जेडीडब्ल्यू में रोड़ के पास खड्डे में गिरी मारूति कार से देशी शराब के दस कॉर्टून बरामद किये। कार में चाबी लगी हुई थी, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे कार सवार लोगों की पहचान हो सके। पुलिस कार के नम्बरों के आधार पर तस्कर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

No comments