युवक को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक डूबा, मौत
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में नहर में डूब रहे युवक को बचाने का प्रयास करने वाला युवक की डूब गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
एएसआई मंशाराम ने बताया कि मृतक 30 वर्षीय गुरचरण सिंह पुत्र गगनदीप सिंह निवासी खूनीचक सिंहपुरा था। नहर में 19 वर्षीय चंदूराम गिर गया था। यह देख कर गुरचरण सिंह व दो अन्य ने नहर में छलांग लगा कर चंदूराम को बचाने का प्रयास किया। गुरचरण सिंह खुद ही पानी में डूब गया, जबकि दो अन्य ने चंदूराम को बचा लिया और खुद भी सुरक्षित बाहर निकल गये।

No comments