कोटा थर्मल में पिंजरे में कैद हुआ भालू
कोटा थर्मल प्लांट में लगाए गए पिंजरे में भालू कैद हुआ है। सुबह क्लेरिफाई प्लांट के पास वन्य जीव की आवाज आने पर सीआईएसएफ के जवानों को पता लगा। इसके बाद सीआईआईएसएफ ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने मौके पर जाकर पिंजरे में कैद भालू को ट्रेंकुलाइज किया। फिर दूसरे पिंजरे में शिफ्ट कर अपने साथ जंगल में रिलीज करने ले गए। भालू के पिंजरे में कैद होने के बाद थर्मल में काम करने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से थर्मल प्लांट में भालू की चहल कदमी से दहशत बनी हुई थी।

No comments