कॉलेज एडमिशन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ी
राजस्थान कॉलेज शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ा दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अब विद्यार्थी 6 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 को शुरू हुई थी, जिसकी प्रारंभिक अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई थी। विद्यार्थियों की मांग और तकनीकी समस्याओं के कारण विभाग ने पहले इसे 22 मई तक बढ़ाया, फिर 26 मई तक और अब तीसरी बार 6 जून 2026 तक कर दिया है।

No comments