केरलम के पूर्व सीएम के घर ईडी की रेड
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की।
यह छापेमारी उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। जांच के तहत, ईडी की 12 सदस्यीय टीम बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पहुंची और तलाशी शुरू की। मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

No comments