Breaking News

हिमाचल में पहाड़ दरकने से जालहमा पुल टूटा


हिमाचल प्रदेश में बिन बरसात के लैंडस्लाइड हुई है और लाहौल स्पीति के उदयपुर में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां पर लगातार तांदी संसारी मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद अब जाहलमा पुल टूट गया है. बीते तीन दिन से जालमान पुल के एक छोर पर लगातार चट्टानें गिर रही थी और अब इस पुल का एक हिस्सा धराशाई हो गया है. वहीं, लाहौल के ही मूलिंग में एक कार पर लैंडस्लाइड से कार नदी में गिर गई. हालांकि, कार सवार को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा है.

No comments