राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में नई योजना लागू, 'जहरीलाÓ पानी होगा रीसाइकिल
राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण और भू-जल को जहरीला होने से बचाने के लिए नई कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट योजना लागू की गई है। इसके तहत रीको और गैर-रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सीईटीपी का निर्माण होगा। इस पर 150 करोड़ रुपए तक अनुदान दिया जाएगा। खास यह है कि नए प्लांट जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक पर आधारित होंगे, जिससे ट्रीटेड पानी का दोबारा उपयोग किया जा सकेगा।
साथ ही पुरानी सीईटीपी योजना का दायरा बढ़ाकर अनुदान सीमा 100 करोड़ रुपए कर दी गई है। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रीको और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल वित्तीय सहायता देंगे।

No comments