Breaking News

अलवर को मिलेगा ईआरसीपी का पानी, अलाइमेंट तय; अब जमीन अधिग्रहण की तैयारी


पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के जरिए अलवर तक पानी पहुंचाने की कवायद अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विभाग ने परियोजना का अलाइमेंट लगभग फिक्स कर लिया है और 28 मई को होने वाली बैठक में इसे उच्च अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। बैठक के बाद जमीन अधिग्रहण, अतिक्रमण हटाने और नहर निर्माण की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है। विभागीय टीम ड्रोन सर्वे और जमीनी स्थिति का अध्ययन कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत अलवर जिले में प्रवेश से पहले कई बांधों को भी जोड़े जाने की तैयारी है, ताकि भविष्य में जिले के अधिक से अधिक क्षेत्रों को पानी मिल सके।

No comments