Breaking News

राजस्थान के बकरा व्यापारी से गुजरात की मंडी में ठगी, 50 हज़ार के नकली नोट थमाकर ले गए बकरियां


राजस्थान से गुजरात के सूरत शहर की बकरा मंडी में व्यापार करने पहुंचे एक राजस्थानी मवेशी पालक भंवरलाल जयदेव भागरिया के साथ सूरत में नकली नोटों के जरिए ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 
भंवरलाल जयदेव के पास तीन खरीदार आये और  मोल-भाव करने के बाद दोनों पक्षों के बीच बकरियों का सौदा पक्का हो गया। तीनों आरोपियों ने भंवरलाल को 50000 रुपये की नकद राशि थमा दी और दोनों बकरियों को अपने साथ लेकर चले गए।  भंवरलाल ने जब 50000 रुपये के उन नोटों को ध्यान से देखा, तो उन्हें उन नोटों के कागज की गुणवत्ता, छपाई और सुरक्षा धागे को लेकर गहरा संदेह हुआ।

No comments