Breaking News

खुद को दुबई का व्यापारी बताकर दंपति को बनाया बंधक, वसूले 48 लाख रुपए


जयपुर की वेस्ट जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को दुबई का रईस व्यापारी बताकर एक दंपति का अपहरण करने, उन्हें बंधक बनाने और लाखों रुपये की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में कैश और अवैध हथियार बरामद किए हैं। डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी डीलिंग के बहाने बुना जाल पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला एक ऑनलाइन फ्रॉड और किडनैपिंग से जुड़ा है।

No comments