सादुलपुर में गैस कटर से एटीएम काटा:4 लाख रुपए ले गए बदमाश
चूरू के सादुलपुर में अंबेडकर सर्किल के पास हिसार रोड पर लगे हिताची कंपनी के एटीएम को बदमाश गैस कटर से काट ले गए। एटीएम में करीब 4 लाख रुपए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले, बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया था।
एटीएम संचालक नवनीत कुमार जांगिड़ ने बताया-यह एटीएम हिताची कंपनी के साथ साझेदारी में लगाया था। सुबह लगभग 8 बजे जब वह वापस आया, तो देखा कि एटीएम का निचला हिस्सा कटा हुआ था। नकदी रखने वाले दराज खाली थे। सीसीटीवी कैमरों पर भी काला स्प्रे किया हुआ था।

No comments