राजस्थान बोर्ड ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 मई से शुरू हुई थीं। इसी तरह कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं भी 14 मई से 16 मई के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जिसे अब बोर्ड ने जारी कर दिया है।

No comments