Breaking News

कुत्ते ने 8 साल के बच्चे का मुंह काटा:नाक पर भी गहरे घाव;


अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में 8 साल के बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चा पत्थर के प्लांट में खेल रहा था। कुत्ते ने मुंह और नाक पर कई जगह काटा।
घायल को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। उसे करीब 7 टांके आए है। घायल बच्चा ऋतिक बिहार का रहने वाला है। उसके माता-पिता फैक्ट्री में काम करते है। बच्चे के पिता ने बताया कि बेटा पत्थर प्लांट के अंदर ही खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते आया और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने सीधे बच्चे के मुंह पर अटैक किया।

No comments