Breaking News

तरबूज के छिलके पर 'जंग', दो परिवारों के बीच मारपीट


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मोंठ क्षेत्र में तरबूज के छिलकों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. पूंछ थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में बुजुर्गों और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. बताया जा रहा है कि विवाद घर के बाहर पड़े तरबूज के छिलकों को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ती चली गई. 

No comments