Breaking News

कलक्टर के आदेश के बाद भी नर्सिंग अधीक्षक ने कर दी छुट्टी की घोषणा, प्रशासनिक जांच शुरू


बारां जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर गर्मी के मद्देनजर बिजली, पेयजल तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के जिला मुख्यालय नहीं छोडऩे के आदेश दिए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की ट्रेनी छात्राओं को नर्सिंग अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए 25 से 30 मई तक अवकाश घोषित कर घरों पर भेज दिया, इससे प्रशिक्षण बाधित हो गया है। 
बारां के अतिरिक्ति जिला कलक्टर ने बताया कि एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अवकाश दिए जाने के मामले में सीएमएचओ से रिपोर्ट लेकर जांच की जाएगी। किस तरह का आदेश किसकी सहमति से या नियम के तहत निकाला गया है।

No comments