Breaking News

1,62,800 रुपए के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड, चांदी में 5,000 की तेजी


दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,600 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। यह तेजी, मजबूत वैश्विक रुख, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण आई है। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपए बढ़कर 1,62,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमत भी 5,000 रुपए मजबूत होकर 2,74,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

No comments