देश भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देश भर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि कुछ इलाकों में लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा खरीदारी के कारण अस्थायी दबाव देखने को मिला है।
जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है।

No comments