Breaking News

यात्री को वापस मिला नकदी-दस्तावेजों से भरा बैग


उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत खुनखुना रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और ईमानदारी का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। रेल प्रशासन और जीआरपी की मुस्तैदी से एक यात्री को उसका रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सुरक्षित वापस मिल गया। 
डीडवाना स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 22482 के कोच ए-2 की सीट संख्या 14 पर एक यात्री अपना बैग भूल गया है।  बैग की जांच करने पर उसमें करीब 60 हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। 

No comments