तकनीकी गड़बड़ी के कारण अटकी परीक्षा :देशभर के केंद्रों पर घंटों इंतजार करते रहे अभ्यर्थी
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की शनिवार सुबह आयोजित परीक्षा तकनीकी खामी के कारण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा 11: 23 बजे शुरू हुई।कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे ही एंट्री बंद कर दी गई थी। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। हालांकि परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तकनीकी समस्या आने के कारण एग्जाम प्रक्रिया प्रभावित हो गई। लंबे इंतजार के चलते कई केंद्रों पर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही। एग्जाम सेंटर्स पर मौजूद अभ्यर्थियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

No comments